गोधन न्याय योजना पशुपालकों एवं किसानों के लिये वरदान साबित होगी-अशोक साहू

पाटन।ग्राम चुलगहन(रानीतराई) में आज गौठान में गौधन न्याय योजना की शुभारंभ 657 किलो गोबर की खरीदी के साथ हुई।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अशोक साहू ,अध्यक्षता रमन टिकरीहा सभापति जप पाटन, विशिष्ट अतिथि रूपेन्द्र शुक्ला जोन प्रभारी दक्षिण,नीरा पुलस्य साहू थे।

जिला पंचायत अशोक साहू ने कहा गोधन न्याय योजना पशुपालकों और किसानों के लिये वरदान साबित होगी, इस योजना से किसानों को आर्थिक समृद्धि आएगी।
रमन टिकरीहा ने कहा गोबर खरीदी से गांधीजी की सुराजी ग्राम की सपना साकार होगी एवं ग्रामीण सशक्त एवं सुदृढ़ होगी।
रुपेंद्र शुक्ला ने इस योजना को देश का पहला योजना बतलाये जिससे हमको जैविक खेती से उत्पादित खाद्यान प्राप्त होगा।
इस अवसर पर मुकेश ठाकुर सेक्टर प्रभारी,भोज रधुवंशी,गणेश साहू,मोती साहू,धर्मेंद्र यादव उपसरपंच,कमलेश पटेल,नारायण यादव,शांति बाई,मनोरमा,राजकुमार यादव,भोला,शोभित,दौलत साहू सहित पंचगण एवं समस्त ग्रामवासी सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *