महिला के साथ छेड़खानी करने वाला जेल दाखिल,,,

छुरा—-।मामला छुरा थाना का अपने बच्चों के साथ बकरी चराने खेत गयी एक महिला के साथ गांव के ही व्यक्ति द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। मामला तीन दिन पुराना है। शिकायत मिलने पर छूरा पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

छूरा थाना प्रभारी राजेश जगत ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि नवापारा भैरा गांव के घासीराम पिता सोमन यादव ने 01 अगस्त को गांव की महिला को खेत मे अकेली पाकर बदनीयत से उसका हाथ पकड़ने की कौशिश की।

महिला अपने बच्चों के साथ बकरियां चराने खेत गयी थी। महिला ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी और फिर छूरा पहुंचकर थाना में मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी गांव से फरार हो गया था।

सूचना मिलने पर आज पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जिला जेल गरियाबंद भेज दिया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जगत, सउनि श्रवण विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक भगत सिंह पालेश्वर, आरक्षक ओमप्रकाश कोर्राम हरिहर साहू राजेन्द्र गायकवाड़ की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *