पाटन। विकास खंड पाटन के नगर पंचायत पाटन के साथ अब कई गांव में कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे है। आज खारुन नदी तट के ग्राम सिपकोना में एक व्यक्ति कोरोना पाजेटिव मिला। गांव में कोरोना पाजेटिव मरीज मिलने की खबर के बाद ग्रामीणों में हड़कम्प्प मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीज की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाल रही है। आज ही नगर पंचायत पाटन में भी 02 कोरोना पाजेटिव मिला है। पाटन के मरीजों को कोविड अस्पताल भेजा जाा चुका हैै। सिपकोना में मिले कोरोना पाजेटिव मरीज को कोविड अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है।
