डॉ वरुण सुथरा DWB, के सचिव बनने वाले पहले भारतीय,बढ़ाया देश का मान

अंतरराष्ट्रीय संबंधों के विशेषज्ञ तथा जाने-माने Media Activist, डॉ वरुण सुथरा को Democracy Without Borders(DWB) नामक अंतर्राष्ट्रीय संस्था का भारत के लिए संस्थापक सचिव नियुक्त किया गया है।

DWB विश्व में लोकतंत्र को सुदृढ़ करने का काम करने वाला एक ऐसा संगठन है जिसके सदस्य बहुत से देशों के सांसद हैं जो विभिन्न लोकसभाओं के माननीय सदस्य है।

डॉ वरुण सुथरा भारत के पहले व्यक्ति हैं जिन्हें ये स्थान प्राप्त हुआ है। भारतीय राजनीति और लोकतंत्र के विषय में DWB के सदस्यों में उत्साह है। संस्था के कार्यकारिणी अध्यक्ष, एंड्रीयास बुमेल ने बताया कि वे काफी उत्साहित हैं कि लगभग दो दशक से काम कर रही संस्था अब विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में भी सक्रिय हो रही है।
संस्था की सबसे अहम और बड़ी मुहीम United Nations Parliamentary Assembly (UNPA) को विश्व के लगभग १६०० सांसदों का सहयोग प्राप्त है।भारत में संस्था के अध्यक्ष सांसद डॉ अच्युत सामंत होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *