विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पाटन में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

  • शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक, संकुल समन्वयक,व्यायाम शिक्षक एवं कर्मचारी हुए सम्मानित

पाटन । विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पाटन में 79 वे स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार महिलांगे ने ध्वजारोहण कर सभी विभागीय अधिकारी/कर्मचारी एवं शिक्षकों को बधाई दिया। बधाई संदेश सम्बोधन में बीईओ ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर से बेहतर कर खंड , जिला , राज्य व राष्ट्र को गौरवान्वित के लिए प्रण लें एवं इसके लिए हायर आर्डर थिंकिंग आधारित, समस्या समाधान आधारित नवाचारी शिक्षण पर जोर दे साथ ही अपने कार्यों का मंथन कर उसे निखारे एवं नैतिकता का सृजन करें की बात कही*

समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक, संकुल समन्वयक, व्यायाम शिक्षक एवं कार्यालयीन कर्मचारी को बीईओ महिलांगे ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। *यह विदित है कि विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी महिलांगे ने, जिले के तर्ज पर विकास खण्ड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक एवं कर्मचारियों को विगत वर्ष से उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित करते आ रहे हैं।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में कामता प्रसाद धनकर सहा. शिक्षक प्राथमिक शाला इंदिरा नगर चीचा , सुनील कुमार बघेल सहा.शिक्षक प्राथमिक शाला भाठागांव , नरेश कुमार सिदार सहा.शिक्षक प्राथमिक शाला मोरिद श्रीमती मिताली चौधरी सहा. शिक्षक प्राथमिक शाला पचपेड़ी ज्योति दुबे शिक्षक पूर्व माध्यमिक शाला बोरिद सुशील कुमार सूर्यवंशी संकुल समन्वयक संकुल केन्द्र झीट श्री जैकी सिंह वर्मा संकुल समन्वयक संकुल केन्द्र झाड़मोखली श्री हरिशंकर देवांगन संकुल समन्वयक संकुल केन्द्र भनसुली हिमांशु साहू व्यायाम शिक्षक शास. उ.मा.वि. पहंडोर लिलेश्वर कुमार देवांगन व्यायाम शिक्षक शास.उ.मा.वि. ओदरागहन बालाराम साहू व्यायाम शिक्षक शास.उ.मा.वि. घुघवा ओंकार यादव कम्प्यूटर आपरेटर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पाटन भूपेन्द्र कुमार वर्मा कम्प्यूटर आपरेटर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पाटन हेमंत वर्मा कम्प्यूटर आपरेटर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पाटन एवं रामरतन धीवर कम्प्यूटर आपरेटर विकास खण्ड स्तोत्र कार्यालय पाटन को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *