दुर्ग। आज राजीव भवन दुर्ग में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने ध्वजारोहण कर आजादी की खुशियां मनाई। इस मौके पर श्री ठाकुर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के संदेश का वाचन किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू बड़ी संख्या में काँग्रेसजन मौजूद रहे ।

