परामर्शदात्री शिक्षा समिति का बैठक बीईओ ने लिया

पाटन- शिक्षको के विभिन्न मांगों व समस्याओं को दृष्टिगत रख विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार महिलांगे ने शासन द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों का बैठक लिया।

बैठक में मख्य रूप से *विद्यालय के मूलभूत सुविधाओं के सम्बंध में, समयमान वेतनमान आदेश की पात्रता रखने वाले शिक्षक व जनपद एवं जिला पंचायत स्तर पर समयमान वेतनमान व लंबित एरियर्स भुगतान प्रकरण पर ,अवकाश स्वीकृति के सम्बंध पर, संविलयन के बाद जी पी एफ एवं पासबुक संधारण पर, खंड स्तर पर रिक्त पदों की जानकारी व वरिष्ठता सूची पर, शिक्षको के व्यक्तिगत एवं सेवा संबंधी समस्याओं के निराकरण पर, शिक्षक प्रतिनिधि व प्रशासन के मध्य समन्वय पर, महिला शिक्षिका के सुरक्षा पर, युक्तियुक्तकरण में प्रभावित शिक्षकों के वेतन भुगतान पर, राष्ट्रीय कार्य के अवकाश समायोजन पर,शिक्षकों के सर्विस बुक सत्यापन पर एवं अवकाश पोर्टल में अवकाश अद्यतन पर बिंदुओं पर सकारात्मक परिणाम मूलक चर्चा किया गया‌।

साथ ही चर्चा के दौरान विद्यालय स्तर पर संगठन द्वारा अपेक्षित आवश्यक मांग जैसे अतिरिक्त भवन, शौचालयों की मरम्मत एवं बांउड्री वाल मरम्मत आदि पर समाधान हेतु प्रस्ताव उच्च कार्यालय को तत्काल प्रेषण को प्राथमिकता में लिया गया।

*बैठक में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी महिलांगे ने अपनी दूरदर्शी मंशा को यथार्थ रुप देने की विचार जो पाटन को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी विकास खण्ड के रूप में स्थापित करने हेतु शिक्षा के स्तर में आवश्यक सुधार एवं मनोयोग से उच्च दर्जे की शिक्षण कार्य जो शिक्षको से अपेक्षित है के सम्बंध में संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा किया और इस पहल को सार्थक करने खंड स्तर में 20 आदर्श विद्यालय स्थापित करने पर सुझाव/सहमति लिया ताकि बच्चे नवोदय चयन परीक्षा में, राष्ट्रीय प्रावीण्य सह साधन परीक्षा में, सैनिक विद्यालय प्रवेश परीक्षा में एक दो नहीं अपितु सैकड़ो में सफल हो सके*

*खेल क्षेत्र में पाटन को समृद्ध करने के साथ अधिकारी व कर्मचारी के बीच के फैसले को दूर करने शिक्षक,विद्यालयीन विद्यार्थी एवं अधिकारी के बीच खेल प्रतियोगिता कराने बीईओ ने संगठन के साथ साझा किया साथ में उत्कृष्ट कार्य करने शिक्षक को खंड स्तर पर पुरस्कृत करने की बात कहकर सत्र 2025-26 के बेहतर परिणाम हेतु शुभकामनाएं दिया*

बैठक में शिक्षक संगठन के पदाधिकारी क्रमशः कृष्ण कुमार वर्मा, ओमप्रकाश पांडेय, तेज राम कामड़िया, चेतन सिंह परिहार, श्री धर्मदास बंजारे, संतोष कुमार शर्मा , सुनील कुमार बघेल , चंद्रप्रकाश ध्रुव , राजकुमार बघेल एवं देवनारायण बघेल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *