विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान 16 नवंबर को आवेदन आमंत्रित

शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छ.ग.के तत्वावधान में बालदिवस के अवसर पर विद्यार्थी के प्रतिभाओं का सम्मान करने विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान का आयोजन संस्थापक व संयोजक डॉ शिवनारायण देवांगन आस के संयोजन में किया गया है। जिसमें कक्षा 12 वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थी भाग लें सकते हैं। संयोजक शिवनारायण देवांगन ने जानकारी देते हुए कहा विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम 16 नवंबर 2025 रविवार प्रातः 10.00 से 05.00 बजे तक सेजेस विद्यालय अंजोरा,/ख/ दुर्ग जिला दुर्ग में आयोजित किया गया है।

संस्थापक व संयोजक डॉ शिवनारायण देवांगन ने नियम व शर्तें से अवगत करते हुए बताया कि। सम्मान के लिए कोई शुल्क नहीं देना है।आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2025 है आप अपना आवेदन शीघ्र भेजे विलम्ब से प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा चयन होने व स्थान परिवर्तन होने पर अवगत किया जाएगा।

संयोजक डॉ शिवनारायण देवांगन आस ने बताया कि सम्मान इस प्रकार है गायन – बालक-01 व बालिका‌ -01, वादन- बालक-01 व बालिका- 01, शिक्षा- 10 वी टापंर बालक- 05 व बालिका -05, शिक्षा -12 वी टापंर बालक- 05 व बालिका -05, चित्रकला -बालक 01 व बालिका -01,खेल – विविध खेल के अधिकतम -09,नृत्य-बालक -01 व बालिका -01, हस्तकला- बालक-01 व बालिका,-01, साहित्य- बालक- 01 व बालिका-01, विविध गतिविधि पर- बालक- 05 व बालिका-05 को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान के लिए आप अपना आवेदन दिए गए पते पर भेजें डॉ.शिवनारायण देवांगन आस संस्थापक व संयोजकशिक्षक कला व साहित्य अकादमी वार्ड नं 03 गली नं 01 ब्लाक B , त्रिवेणी सदन न्यू कालोनी गया नगर दुर्ग छ.ग 491001 पर सेंड कीजिए अधिक जानकारी के लिए मोबाइल 9981763747 पर सम्पर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *