दुर्घटना में घायल बच्ची से मिलने पहुंचे राजिम विधायक रोहित साहू ,,,, बेहतर इलाज के लिए स्वास्थ मंत्री से की बात,,,

,खबर हेमंत तिवारी ✍️✍️✍️पाण्डुका/विगत दिनों रक्षाबंधन के दिन रजनकटा वा पाण्डुका के मध्य हुए दर्दनाक सड़क हादसे में इको वाहन की ठोकर से पति-पत्नी की मौत हो गई थी, जबकि उनकी मात्र दो साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी। बच्ची का इलाज फिलहाल आयुष्मान हॉस्पिटल राजिम में चल रहा है।इसी कड़ी में आज राजिम विधायक रोहित साहू अस्पताल पहुंचे और मासूम की हालत का जायज़ा लिया।

उनके साथ मौके पर ही जिले के तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे विधायक रोहित साहू ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से बात कर बच्ची के उच्च स्तरीय इलाज की व्यवस्था कराने की बात की तो मंत्री जी ने तत्काल एम्स हॉस्पिटल में बच्ची के इलाज के व्यवस्था करने की अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही विधायक ने यथासंभव हर तरह के सहयोग का आश्वासन भी दिया।आपको बता दें कि यह हादसा राखी त्योहार के दिन हुआ था। धमतरी ज़िले के ग्राम बारना निवासी मनोज पटेल और उनकी पत्नी मनीषा पटेल की इस दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिससे परिवार में सिर्फ उनकी मासूम बच्ची ही बची है। माता पिता का साया अब उसके सर पर नहीं है। ऐसे में अब उस बेसहारा बच्ची को मदद की दरकार है।और नाजुक घड़ी मेंविधायक की इस पहल से क्षेत्र में उनकी सराहना की जा रही है, और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि मासूम जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ हो जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *