शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में को प्राचार्य डॉ. अनुपमा अस्थाना के निर्देशन एवं विज्ञान विभाग और आई क्यू एस सी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक सतीश कुमार गोटा थे। विश्व आदिवासी दिवस दुनिया भर के आदिवासियों के मानवाधिकारों की रक्षा और उनके आत्मनिर्णय के अधिकार को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
इस वर्ष आदिवासी दिवस की थीम आदिवासी लोग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता(AI) : अधिकारों की रक्षा, भविष्य को आकार देना है । इसी को ध्यान में रखते शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में वेश भूषा , पोस्टर मेकिंग, भाषण ,नृत्य एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ – चढ़ के प्रतिभागिता की ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य द्वारा की गई। मंच संचालन डॉ. ममता एवं आभार प्रदर्शन प्रो. शंभू प्रसाद के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
