पाटन। जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने दुर्ग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर दुर्ग पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल की कलाई पर राखी बांधकर और तिलक लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. साथ साथ मंगल आरती कर मिठाई भी खिलाई. वहीं, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लिया।
उन्होंने रक्षाबंधन को भाई बहन का पवित्र त्योहार बताते हुए कहा कि भाई बहन के प्रेम का यह प्रतीक बंधन है.

जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने कहा कि दिन-रात हमारी रक्षा करने वाले पुलिस अधीक्षक एवं कर्मियों को सुरक्षा सूत्र बांधकर हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. यह सूत्र रक्षात्मक जिम्मेदारियों के प्रति कर्तव्य निष्ठा का प्रतीक है.इस अवसर पर श्रीमती कीर्ति नायक के साथ में श्रीमती कुसुम साहू,श्रीमती पूनम श्रीवास्तव, श्रीमती दुलारी साहू,श्रीमती रेखा साहू भी उपस्थित थे।
