केसरा में मनाया गया तहसील स्तरीय तुलसी जयंती एवं सम्मान समारोह
पाटन।गोस्वामी तुलसी दास जी की जयंती तहसील मानस संघ पाटन एवं समस्त ग्रामवासी केसरा के तत्वाधान बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।जिसके दीप प्रज्जवलन एवं शुभारंभ के मुख्य अतिथि भूपेश बघेल(पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक पाटन)के प्रतिनिधि अशोक साहू पूर्व उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,नोमिन ठाकुर(जिला पंचायत सदस्य दुर्ग),दिनेश साहू सदस्य जप, मेहत्तर वर्मा अध्यक्ष जिला मानस संघ दुर्ग,टीकाराम साहू अध्यक्ष तह.मा.संघ पाटन,डा ईश्वर प्रसाद निषाद जी(सरपंच ग्राम पंचायत केसरा),बसंत कुमार सिन्हा उपसरपंच,गजानंद सिन्हा जी (ग्राम प्रमुख),हीराराम सिन्हा(ग्रामीण सचिव केसरा),तेजराम सिन्हा ने सियारामचंद्र,हनुमान जी की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख,समृद्धि,खुशहाली की मंगलकामना किए।
विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने तहसील मानस संघ के पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित करते हुए हमारी धर्म,संस्कृति, परंपरा आस्था को जन जन तक पहुंचाने के लिए शुभकामनाएं दी।उन्होंने भांचा राम हमारे आराध्य है,मर्यादा में रहकर सत्कर्म से मोक्ष की प्राप्ति संभव है।रामचरित मानस हमें जीवन जीने की कला सिखाती है।
मंच संचालन थानुराम देवांगन,पुनेश्वर साहू ने किया।
इस अवसर पर रामनारायण वर्मा,नंदकुमार साहू,लेखनी वर्मा,लीना साहू,आरती साहू, सरस्वती साहू,पुष्पांजलि साहू,नरेंद्र वर्मा,वेदराम साहू, ढालसिह चंद्राकर,कामता साहू,भोपालमनी वर्मा,जगदीश वर्मा,मुरली दास वैष्णव,कोमल साहू,हिरेंद्र साहू,डॉ गुलाब साहू,भेल चंद्राकर,दयानंद साहू,किरणलता ठाकुर,सुधा वर्मा,सनत साहू,डामन पटेल,गिरधारी साहू,परमानंद साहू,योगेश ठाकुर,हितेश्वर ठाकुर,लीना मानिकपुरी,प्रभु सिन्हा,हरिनाथ साहू,कमलेश पटेल,सागर सिन्हा,नरेश सिन्हा,चतुर सिन्हा,सालिक सिन्हा,मनहरण सिन्हा,चंद्रकांता साहू,अरुण कश्यप,रमेश कौशिक,भुनेश्वर मंडावी,योगेश निर्मल,लक्ष्मी सिंगोर,वेद साहू सहित तहसील मानस संघ पाटन के सदस्यगण,पंचगण,समाज प्रमुख,मानसप्रेमी सज्जन एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
