पाटन। हमारे देश मे सीमा पर तैनात सैनिक हमारी रक्षा करते है और देश के भीतर पुलिस बल हमारी सुरक्षा करते है। पुलिस बल के जवान कैसे कार्य करते है वह अप्रिय घटनाओ से हमे बचाते है।सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट के स्कूली छात्र- छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिका शुक्रवार को रक्षासूत्र लेकर पुलिस थाना पाटन पहुंचे और हमारी सुरक्षा में तैनात सभी पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांध कर उनकी सलामती की कामना किए।

इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट के बच्चों ने पुलिस की कार्यप्रणाली से प्रत्यक्ष रूप से अवगत भी हुए। पुलिस थाना पहुचे बच्चों ने अपनी जिज्ञासा को पुलिस कर्मी से पुछकर,चर्चा करते हुए थाना पाटन का अवलोकन किये।
एवं सभी पुलिस कर्मी को रक्षासूत्र बांधकर मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की बधाई दी।विद्यालय पर भी सभी भैया बहन एक दुसरे को राखी बांधकर बधाई दिये। प्रधानाचार्य देवनारायण साहू द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर प्रकाश डालते हुए अपनी बात कही।बच्चे अपने हाथो से राखी बना कर लाये,इस अवसर पर थाना पाटन के सभी पुलिस जवान, आचार्य दीदियां, कक्षा पंचम,षष्ठ, सप्तम के भैया बहन उपस्थित रहे।
