खबर हेमंत तिवारी ✍️✍️✍️
राजिम / फिंगेश्वर पुलिस ने 2 लाख 55 हजार रुपए की चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने अलग-अलग जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।और 25 जुलाई की रात ग्राम देवगांव के एक किराना दुकान से 1 लाख 75 हजार रुपए नगद व किराना सामग्री चोरी की गई थी, वहीं ग्राम बोरसी स्थित देवांगन होटल से 80 हजार रुपए पार कर दिए गए थे।
मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फिंगेश्वर पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर-दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में एक का नाम मिथलेश निषाद है, जो ग्राम बोरसी का निवासी है तो वही एक आरोपी नाबालिक है। पुलिस ने चोरी किए गए किराने की कुछ सामान और 65 हजार रूपये नगद बरामद किया है, बाकी रकम को आरोपियों के द्वारा खर्च कर लिया गया है।पूरा मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है। चोरी के इस मामले को सुलझाने में फिंगेश्वर पुलिस ने तत्परता दिखाई और उच्च अधिकारियों के मार्ग दर्शन में आरोपीयों को धर दबोचे और जेल भेजा गया,,,
