रेण्डम जांच में कंटेन्मेंट जोन से ही निकले 400 से ज्यादा कोरोना पाजेटिव मरीज

रायपुर।बीरगांव और रायपुर नगर निगम सीमा में लॉकडाउन कर की गई सघन जांच के दौरान कंटेनमेंट जोन से ही 400 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव सामने आए। पुराने मरीजों के संपर्क में आने की वजह से वे संक्रमित हुए थे। 12 दिनों में हुई जांच के दौरान शहरी इलाके से ही 12 सौ के लगभग कोरोना पॉजिटिव का पता चला था। वहीं कई इलाके नए हाॅटस्पाॅट चिन्हित हुए। रायपुर और बीरगांव इलाके में बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन की ओर से दोनों नगर निगम सीमा में 22 जुलाई से लॉकडाउन किया गया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना प्रभावित इलाकों को फोकस कर जांच शुरू की गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव सामने आने लगे। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बीते 12 दिनों में जिले में करीब 12 सौ मरीज सामने आए हैं, जिसमें से 400 से ज्यादा लोग कंटेनमेंट जोन में सामने आए हैं। वर्तमान में शहरी क्षेत्र में बड़ी संख्या में कोरोना मरीज मिल रहे हैं। जिले में वर्तमान में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 3112 हो चुकी है, जिसमें से 1267 मरीज अस्पताल में रहकर अपना इलाज करा रहे हैं। जिले कोरोना से सर्वाधिक मौत की संख्या 29 हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *