धमतरी —कुरुद ब्लॉक अन्तर्गत किसानों को रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा आयोजित वॉट्सएप चैट वर्चुअल कैंप में जुड़े ।
जिसमे डॉक्टर उगेन्द्र पाण्डे कृषि विज्ञान केंद्र- रिलायंस फाउंडेशन से भूपेन्द्र साहू (प्रोजेक्ट मैनेजर) शामिल हुए।
इस कॉन्फ्रेंस में सभी किसान व अधिकारी अपने घर व ऑफिस में रह कर, कृषि संबधित समस्या के बारे में चर्चा किए।
किसानों ने कृषि में आने मौसमी रोग व इसके निवारण, ताना छेद, समय समय खाद के प्रायोग, रोपाई के तरीको के बारे में उन्होंने फोटो, टेक्स्ट व ऑडियो रिकॉर्ड के माध्यम से अपनी समस्या को अवगत कराए।
जिसे डॉ उगेन्द्र पाण्डे ने एक एक कर के उनकी सरलता को ध्यान में रखते हुए उनका समस्या का निवारण किए।
साथ ही भूपेन्द्र साहू द्वारा किसान और पशु पालकों , को संचार माध्यम के द्वारा विभागीय योजनाओं से जुड़ने की और रिलायंस फाउंडेशन के निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800-419-8800 के बारे में बताया।
