पाटन। नगर पंचायत पाटन के अटारी वार्ड में कोरोना ब्लास्ट हुआ है। एक ही परिवार के 5 लोग तथा उस परिवार के दो पड़ोसी में भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होते ही स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है और मौके पर पहुंच गया है। सभी कोरोना पाजेटिव मिलने वाले लोगों के ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत पाटन के अटारी वार्ड में एक परिवार में पिछले दिनों दशगात्र का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में कुछ लोग रायपुर से भी शामिल होने आए थे। बताया जाता है कि जो लोग शामिल होने आए थे उनका भी रिपोर्ट करोना पाजेटिव है। एक ही परिवार के एक व्यक्ति एवं उसकी बहू उसकी नातिन, उनके छोटे भाई को कोरोना पाजेटिव पाया गया । इसके अलावा जिस परिवार में दशगात्र का कार्यक्रम हुआ था उनके यहां खाना बनाने के लिए गए उनके पड़ोस के 2 लोगों को भी कोरोना पाजेटिव पाया गया।
