रायपुर, बेटी बचाओ मंच महादेव घाट परिक्षेत्र की ओर से निखिलेश्वर महादेव मंदिर सभागार में सावन क्वीन, सावन श्रृंगार, भजन, सावन गीत, नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुआ ।

सावन क्वीन प्रतियोगिता में शारदा मिश्रा विजेता तथा सविता दुबे उपविजेता घोषित हुए।. वहीं सावन श्रृंगार विजेता में सरिता शर्मा का चयन किया गया। उक्त चयन ग्रीन सज ड्रेस सावन गीत नृत्य सावन पर प्रश्नोत्तरी जैसे विविध चरणों से गुजरने के पश्चात किया गया
उक्त अवसर पर आयोजित सामूहिक भजन में वीना तिवारी, अंजली शर्मा व रत्ना शर्मा श्रेष्ठ रहे। नृत्य में गीता विश्वकर्मा, प्रमिला कोपुलवार, सरल इंगले, धनेश्वरी दुबे पुरस्कृत हुए|थ्योरी सावन से संबंधित प्रश्नोत्तरी में वैजयंती चतुर्वेदी, सविता दुबे, सूर्यकाता सोनी विजेता रहे| विजयी प्रतियोगियों को प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा ने पुरस्कार वितरण किया।
