हरेली छत्तीसगढ़ के जन-जीवन में रचा-बसा – लिलेश

रायपुर। छात्र नेता लिलेश कुमार साहू ने प्रदेशवासियों को हरेली तिहार के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा हैं कि हरेली छत्तीसगढ़ के जन-जीवन में रचा-बसा खेती-किसानी से जुड़ा पहला त्यौहार हैं। परंपरागत रूप से खेती किसानी, हरियाली और पर्यायवरण को समर्पित हरेली त्यौहार छत्तीसगढ़ के लोगों के प्रकृति के प्रति प्रेम और समर्पण को दर्शाता है। छत्तीसगढ़ के गांव गांव में हरेली का पर्व बड़े उत्साह और उमंग से मनाया जाता है। हरेली तिहार पर हम अच्छी फसल की कामना के साथ-साथ कृषि के काम आने वाले सभी तरह के उपकरणों की साफ सफाई और पूजा करते हैं। इस दिन धरती माता की पूजा कर हम भरण पोषण के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं। हरेली का पर्व हमारी गौरवशाली छत्तीसगढ़ी संस्कृति और विरासत का हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *