नई दिल्ली.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कोरोना रिपोर्ट पाजेटिव मिला है। इसकी जानकारी खुद मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर दी है। उन्हें इलाज के लिये गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा “कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूँ। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं”.

