छुरा। छूरा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 04 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश, 19430 रुपये हदी और 5 बाइक जब्त की है। पकड़े गए आरोपियों में 2 छुरा के और 2 गादीकोट के निवासी है।
मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजेश जगत ने बताया कि मुखबिर से खरखरा बांध के पास जंगल मे कुछ जुआरियों द्वारा फील्ड सजाने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिस पर उच्चाधिकारियों के निर्देशन पर एक टीम गठित कर दबिश दी गयी। टीम ने मौके से 4 जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से 19430 रुपये नगदी और 5 बाइक जब्त किया है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है।
पकड़े गए आरोपियों में ईनायत अली निवासी वार्ड क्रमांक 14 राजापारा, कादिर अली निवासी गादीकोट, पवन यादव निवासी गादीकोट और आदित्य मोरयानी निवासी मस्जिदपारा छुरा थाना शामिल है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जगत, सउनि0 श्रवण विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक खिलेश्वर कश्यप, आरक्षक नरेन्द्र साहू, डेकेश्वर सोनी, पुष्पेन्द्र साहू, नगर सैनिक नायकराम निषाद और कोमल सिन्हा की सराहनीय भूमिका रही।
