पाटन। उतर पाटन क्षेत्र क्रमांक 10 के जिला पंचायत सदस्य मोनु (मोरध्वज) साहू ने क्षेत्र में लगातार अघोषित बिजली कटौती से परेशान किसान एवं बिजली उपभोक्ताओं के साथ 4 अगस्त को एसडीएम पाटन को बिजली कटोती बन्द करने ज्ञापन सौपेंगे। जिला पंचायत सदस्य मोनु साहू ने कहा कि सावन के महीने में पानी नही गिरने से जबरदस्त गर्मी पड़ रही है किसान के खेत सुख रहे है। अभी किसानों को खेतों में सिचाई की जरूरत है। तब बिजली विभाग दिन एव रात में कई बार बिजली बंद कर देती है। जिससे सिचाई भी नही हो पा रही है ।दूसरी ओर लॉक डाउन के कारण घर में रह रहे आम जन भी बार बार बिजली बंद होने से परेशान है। इसी समस्या के समाधान के लिये एसडीएम पाटन को 4 अगस्त को किसान एव आम उपभोक्ताओ के साथ ज्ञापन सौपेंगे उसके बाद भी व्यवस्था में सुधार नही हुआ तो बिजली विभाग अमलेश्वर एव जामगांव एम का घेराव केेरें
