भूपेश बघेल ने पूरी कांग्रेस को पुत्र मोह में झोंका, भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की नाकाम कोशिश

खबर हेमंत तिवारी

राजिम:-भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में राजिम विधायक रोहित साहू और भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुत्र मोह में भूपेश बघेल ने पूरी कांग्रेस पार्टी को झोंक दिया है।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने सवाल उठाया कि भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल कांग्रेस में किस पद पर हैं, जिनके समर्थन में पूरी कांग्रेस पार्टी प्रदर्शन कर रही है। यह स्पष्ट करता है कि भूपेश बघेल पार्टी को व्यक्तिगत हितों के लिए उपयोग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए परेशान किया जा रहा है। यह “चोरी ऊपर से सीना जोरी” जैसा व्यवहार है।

कोल ब्लॉक आबंटन और पर्यावरण स्वीकृति में भारी अनियमितता के दस्तावेज पेश

भाजपा ने भूपेश सरकार के कार्यकाल में कोल ब्लॉक आवंटन, पर्यावरण स्वीकृति और पेड़ों की कटाई से जुड़े आधिकारिक दस्तावेज जारी करते हुए कांग्रेस की कथनी और करनी को उजागर किया।
भाजपा का आरोप है कि भूपेश बघेल स्वयं कोल ब्लॉक आवंटन हेतु पत्राचार और अनुशंसा करते रहे, और आज उसी पर झूठे आरोप लगाकर ध्यान भटका रहे हैं।तथा
2010 में कांग्रेस के केंद्र शासन में हसदेव अरण्य को “नो गो जोन” से “गो एरिया” में बदला गया
23 जून 2011 को कोल ब्लॉकों को खोलने का प्रस्ताव दिया गया
16 अक्टूबर 2019 को छत्तीसगढ़ सरकार ने पर्यावरण स्वीकृति हेतु सिफारिश भेजी
2021 और 2023 में वन स्वीकृति स्टेज-1 और स्टेज-2 की सिफारिश की गई

इन तथ्यों को सामने रखते हुए भाजपा ने कहा कि भूपेश बघेल “झूठ की फैक्ट्री” चला रहे हैं।

कांग्रेस से पूछे तीन सीधे सवाल:

  1. क्या कांग्रेस मनमोहन सरकार के समय लिए गए निर्णयों के लिए माफी मांगेगी?
  2. क्या भूपेश बघेल अपने घर और राजीव भवन की बिजली बंद करेंगे, जैसा उन्होंने स्वयं कहा था?
  3. क्या कांग्रेस हर अपराधी के समर्थन में इसी प्रकार सड़कों पर उतरेगी?

आगे कहा कि कोयला खदानों के आबंटन के लिए राजस्थान के तत्कालीन मंत्री बी. डी. कल्ला और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा लिखे गए पत्रों की प्रतियाँ आज भी दस्तावेजों के रूप में मौजूद हैं।

भाजपा ने स्पष्ट किया कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के इस पाखंड, भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति को अब और बर्दाश्त नहीं करेगी।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव पूर्व जिला पंचायत चंद्रशेखर साहू,मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू,सहित वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।

*भूपेश बघेल ने पूरी कांग्रेस को पुत्र मोह में झोंका, भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की नाकाम कोशिश

राजिम:-भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में राजिम विधायक रोहित साहू और भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुत्र मोह में भूपेश बघेल ने पूरी कांग्रेस पार्टी को झोंक दिया है।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने सवाल उठाया कि भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल कांग्रेस में किस पद पर हैं, जिनके समर्थन में पूरी कांग्रेस पार्टी प्रदर्शन कर रही है। यह स्पष्ट करता है कि भूपेश बघेल पार्टी को व्यक्तिगत हितों के लिए उपयोग कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए परेशान किया जा रहा है। यह “चोरी ऊपर से सीना जोरी” जैसा व्यवहार है।कोल ब्लॉक आबंटन और पर्यावरण स्वीकृति में भारी अनियमितता के दस्तावेज पेशभाजपा ने भूपेश सरकार के कार्यकाल में कोल ब्लॉक आवंटन, पर्यावरण स्वीकृति और पेड़ों की कटाई से जुड़े आधिकारिक दस्तावेज जारी करते हुए कांग्रेस की कथनी और करनी को उजागर किया।भाजपा का आरोप है कि भूपेश बघेल स्वयं कोल ब्लॉक आवंटन हेतु पत्राचार और अनुशंसा करते रहे, और आज उसी पर झूठे आरोप लगाकर ध्यान भटका रहे हैं।तथा 2010 में कांग्रेस के केंद्र शासन में हसदेव अरण्य को “नो गो जोन” से “गो एरिया” में बदला गया 23 जून 2011 को कोल ब्लॉकों को खोलने का प्रस्ताव दिया गया16 अक्टूबर 2019 को छत्तीसगढ़ सरकार ने पर्यावरण स्वीकृति हेतु सिफारिश भेजी 2021 और 2023 में वन स्वीकृति स्टेज-1 और स्टेज-2 की सिफारिश की गईइन तथ्यों को सामने रखते हुए भाजपा ने कहा कि भूपेश बघेल “झूठ की फैक्ट्री” चला रहे हैं।कांग्रेस से पूछे तीन सीधे सवाल:1. क्या कांग्रेस मनमोहन सरकार के समय लिए गए निर्णयों के लिए माफी मांगेगी?2. क्या भूपेश बघेल अपने घर और राजीव भवन की बिजली बंद करेंगे, जैसा उन्होंने स्वयं कहा था?3. क्या कांग्रेस हर अपराधी के समर्थन में इसी प्रकार सड़कों पर उतरेगी?आगे कहा कि कोयला खदानों के आबंटन के लिए राजस्थान के तत्कालीन मंत्री बी. डी. कल्ला और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा लिखे गए पत्रों की प्रतियाँ आज भी दस्तावेजों के रूप में मौजूद हैं।भाजपा ने स्पष्ट किया कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के इस पाखंड, भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति को अब और बर्दाश्त नहीं करेगी।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव पूर्व जिला पंचायत चंद्रशेखर साहू,मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू,सहित वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *