जामगांव-आर। भाजपा जामगांव-आर मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए मंडल के सभी गांवों में बूथ अध्यक्ष का मनोनयन किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम जरवाय में बूथ अध्यक्ष का गठन किया गया।
जिसमें बूथ क्रमांक 191 में लक्ष्मण धनकर को एवं बूथ क्रमांक 192 में रवि शंकर चतुर्वेदी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मौके पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, मंडल मंत्री यशवन्त यादव, ईश्वर यादव, सरपंच जरवाय यशवंत कुमार साहू, सुभाष यादव, अनील साहू, आशीष साहू, डॉ खेमेंद्र पटेल, गंगा राम जोशी, उपसरपंच रवि शंकर पाटिल, अनुज देशलहरे पंच, भागवत साहू पंच, दीनदयाल पटेल, पंच नंद कुमार निर्मलकार पंच, स्वास्तिक साहू, चंद्रिका पाल, अनुरुद्ध ठाकुर, दिकेश निर्मलकर, अरूण साहू, चंद्रिका साहू, कमलेश पाल ,संतोष चतुर्वेदी सहित अन्य उपस्थित थे।
