- सरपंच ने घटना को अंजाम देने वालों की निंदा करते हुए कहा भगवान ऐसे लोगों को सद्बुद्धि दें
पाटन। बोलबम कांवर यात्रा समिति के तत्वाधान पाटन से टोला घाट तक “विशाल कांवर यात्रा महोत्सव” का आयोजन दिनांक 28 जुलाई दिन सोमवार को किया गया है।
इस कांवर यात्रा के प्रचार प्रसार के लिए शनिवार को ग्राम पतोरा के मुख्य मार्ग पर गौठान के समीप ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों द्वारा फ्लैक्स लगाया गया था। फ्लैक्स लगाने के कुछ घंटों के भीतर ही दुर्भावनावश अज्ञात व्यक्तियों या फिर असामाजिक तत्वों द्वारा उक्त फ्लैक्स को फ़ाड़ दिया गया है। सरपंच भुनेश्वर साहू ने इस प्रकार के घटना को निंदनीय बताया है। सरपंच ने कहा कि भगवान शंकर के पवित्र सावन मास में बोल बम कांवर यात्रा का आयोजन विगत कई सालों से जितेंद्र वर्मा के संयोजन में होते आ रहा है। जिसमें हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। ऐसे निंदनीय हरकत करने वालों को भगवान भोलेनाथ सद्बुद्धि दें।
