पाटन। भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा देश भर के 34 ग्रामों के लिए बनाए गए ग्राम पंचायत स्पेशल डेवलपमेंट प्लानिंग पर चर्चा के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन भोपाल में किया गया।
ग्राम पंचायत स्पेशल डेवलपमेंट प्लानिंग के लिए छत्तीसगढ़ से दो ग्राम पंचायत जिसमें दुर्ग जिला, पाटन ब्लॉग के ग्राम पंचायत झीट एवं सरगुजा जिला के उदयपुर ग्राम पंचायत को चयनित किया गया। जिसका सर्वे, संचालन, सलाह एवं कार्ययोजना बनाने की जिम्मेदारी एनआईटी रायपुर के वास्तुकला एवं योजना विभाग के डॉ अबीर बंद्योपाध्याय, डॉ विवेक अग्निहोत्री एवं प्रो सचिन कुमार साहू को सौंपी गई। जिसकी प्रस्तुति उनके द्वारा दी गई। झीट एवं उदयपुर की प्लानिंग पर पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव विवेक भारद्वाज द्वारा विस्तृत चर्चा की गई एवं सराहना के साथ उपयोगी सुझाव भी दिए गए।

भोपाल स्थित कुशाभाव ठाकरे मिंटो हॉल मे हुई इस चर्चा में ग्राम पंचायत को भविष्य में कैसे डेवलप करना है और ग्राम पंचायत को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर कैसे बनाया जा सकता है इस पर विस्तृत चर्चा हुई। इस योजना में ग्रामीणजन को रोजगार सुविधा देने, गांव को एक मॉडल गाँव बनाने, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के विकास पर विशेष चर्चा हुई है एवं स्वास्थ्य शिक्षा बिजली पानी विकास कार्य को और बेहतर एवं मजबूती के साथ झीट सरपंच रूपेंद्र(राजू) साहू ने भी कार्ययोजना पर अपने विचार प्रस्तुत किए। छत्तीसगढ़ शासन से उप संचालक अविनाश ने राज्य शासन की तरफ से इस योजना के कार्यान्वयन के प्रति समर्थन प्रस्तुत किया। इस कार्यशाला में झीट पंचायत सचिव यशवंत अडिल भी सम्मिलित हुये।
