पाटन। भाजपा सरकार के इशारे पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के निवास पर बार-बार हो रही ई.डी. की छापेमारी लोकतंत्र पर सीधा हमला है। इसके विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग(ग्रामीण) अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में कल 19 जुलाई को जनपद पंचायत पाटन के सामने शाम 4:00 बजे
ई.डी. का पुतला दहन एवं जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।
जिसमें सभी ब्लॉक/नगर कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एन.एस.यू.आई., सोशल मीडिया सेल, पदाधिकारीगण, पार्षद, पंच/सरपंच, सहकारिता क्षेत्र के साथी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल होंगे।
दुर्ग जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस पाटन अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, जामगाँव आर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर, नगर कांग्रेस पाटन अध्यक्ष हेमंत देवांगन एवं अमलेश्वर नगर कांग्रेस अध्यक्ष उमेश साहू ने भाजपा की तानाशाही के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील किया है।
