जिला लोधी समाज राजनांदगांव एवं सर्किल लोधी समाज एल बी नगर ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

  • वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी महाविद्यालय रामाटोला में “वाणिज्य संकाय ” की पुनः स्थापना एवं “राजनीति विज्ञान” विषय की नवीन पद सृजन करने की मांग

खैरागढ़। प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश लोधी समाज घनश्याम वर्मा के निर्देश पर जिला लोधी समाज राजनांदगांव एवं सर्किल लोधी समाज एल बी नगर के पदाधिकारियों ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलपति को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपते हुए रामाटोला, (राजनांदगांव) स्थित वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी शासकीय महाविद्यालय में “वाणिज्य संकाय ” की पुनः शुरुवात करने की और “राजनीति विज्ञान” विषय हेतु नवीन पद सृजन करने की पुरजोर मांग की है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि यह महविद्यालय एकमात्र उच्च शिक्षण संस्थान है जो डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम रामाटोला क्षेत्र के छात्र एवं छात्राओं को शिक्षा उपलब्ध कराता है। किंतु विषयो की सीमित उपलब्धता के कारण विद्यार्थियों को अन्य दूरस्थ महाविद्यालय में जाना पड़ता है। जिससे विद्यार्थियों को शिक्षा में बाधा उत्पन्न होती है।

जिला लोधी समाज राजनांदगांव एवं सर्किल लोधी समाज एल बी नगर के पदाधिकारियों ने कहा की यह महाविद्यालय वीरांगना अवंती बाई लोधी जी के नाम पर स्थापित है, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अदिवतीय योगदान दिया है। ऐसे प्रेणादायक के नाम से संचालित संस्था में सभी विषयों के समुचित व्यवस्था अति आवश्यक है। ये महाविद्यालय हमारे लोधी समाज के पूर्व विधायक स्वर्गीय श्री हीरा राम वर्मा के अथक प्रयास से रामाटोला गांव में खुला था। इसे यथावत बनाए रखना हमारे समाज के पदाधिकारियों का जिमेदारी है।

ज्ञापन के प्रमुख बिंदु निम्न है :

  1. पूर्व में संचालित “वाणिज्य संकाय ” को पुनः प्रारंभ किया जाय ताकि इस क्षेत्र के विद्यार्थियों वाणिज्य संकाय शिक्षा से वंचित न रहे।
  2. महाविद्यालय में “राजनीति विज्ञान” विषय हेतु नवीन पद सृजन कर शिक्षण प्रारंभ किया जाय।
  3. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप ग्रामीण अंचल के महाविद्यालय में न्यूनतम आवश्यकताओं की पूर्ति अनिवार्य की जाए।

जिला लोधी समाज राजनांदगांव एवं सर्किल लोधी समाज एल बी नगर के पदाधिकारियों ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलपति से आग्रह किया है कि शिक्षा की समानता और छेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए, जिससे छात्र छात्राओं को गुणवतापूर्ण शिक्षा सुलभ हो सके। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से कृष्ण कुमार सिंगोर महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश लोधी समाज, विष्णु लोधी जी कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ लोधी समाज, श्रीमति दशमत जंघेल अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला लोधी समाज , श्रीमति लक्ष्मी जंघेल महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला लोधी समाज, रूप कुमार महिकवार , चैन दास जंघेल , भगवती चंदेल, उत्तम चंद जंघेल अध्यक्ष जिला लोधी समाज राजनांदगांव , ईश्वरी वर्मा , जोहन वर्मा, गुलाब वर्मा उपाध्यक्ष जिला लोधी समाज राजनांदगांव, महेश्वर जंघेल कार्यकारणी सदस्य जिला लोधी समाज राजनांदगांव, हुजूर दास वर्मा सचिव सर्किल लोधी समाज एल बी नगर, मोहन वर्मा उपाध्यक्ष सर्किल लोधी समाज खैरागढ़, भूपेन्द वर्मा, महेश महुले , गया प्रसाद वर्मा, चंद्र प्रकाश वर्मा, भुनेश्वर वर्मा, विश्राम वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *