मोदी की गारंटी अमल में लाने कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन पाटन ने सौपा ज्ञापन

  • 22 अगस्त 2025 से पहले निर्णय नही लिया गया तो होगा ब्लाक एवं जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन

पाटन। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर “मोदी की गारंटी लागू करो” सहित लंबित मांगो के समर्थन में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन तहसील शाखा पाटन द्वारा आज दिनांक 16 जुलाई 2025 जनपद पंचायत पाटन के सामने आंदोलन स्थल पर कर्मचारी अधिकारी समय 01:30 बजे ब्लाक स्तर के कर्मचारी अधिकारीगण प्रदर्शन/रैली के निकालकर मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम से लवकेश ध्रुव अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पाटन को ज्ञापन सौपा गया।
कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन तहसील पाटन के संयोजक महेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि प्रदेश के कर्मचारियों एवं पेंशनरों अन्य ज्वलन्त मुद्दों का त्वरित निराकरण करते हुए देय तिथि से महंगाई भत्ता, लंबित एरियर्स सहित मोदी की गारंटी को अमल में लाने के लिए आज ज्ञापन सौंपा गया तथा 22 अगस्त के पूर्व शासन द्वारा कर्मचारियों के हित में सार्थक निर्णय नही लेने पर प्रांतीय आह्वान पर सामूहिक अवकाश लेकर जिला व ब्लाक मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

उक्त अवसर पर टिकेन्द्र वर्मा संरक्षक, महेन्द्र कुमार साहू संयोजक, गिरधर वर्मा कोषाध्यक्ष, वरुण कुमार साहू, कंचन माहेश्वरी,ममता साहू, प्रदीप चन्द्राकर, विक्रम ठाकुर,नीलमणी वर्मा,जितेश कुमार वर्मा,विनोद साहू,पिताम्बर निर्मल,दिनेश वर्मा,एम एल वासनिक, बिहारी लाल साहू,मानसिंह नाविक,गुमान नायक,भुनेश्वर गजपाल,नरेश पटेल, प्रवीण शर्मा, धनेश सोनवानी,ठाकुर राम साहू,हीरालाल साहू,गिरजा शंकर, कामता प्रसाद, अंगेश्वर मानिकपुरी, युगल ठाकुर,राहुल साहू सहित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *