स्व.बिंदेश्वरी बघेल शास. महा.कुम्हारी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन।

-विक्रम शाह ठाकुर

कुम्हारी। स्व. बिंदेश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय, कुम्हारी में “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान के तहत दो दिवसीय वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.श्रीमती सोनिता सत्संगी , सांसद प्रतिनिधि मिथलेश यादव , पार्षद आर. प्रवीण राव एवं महाविद्यालय के शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ के सदस्य तथा बी.ए., बी.कॉम. एवं बी.एससी.संकाय के विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. सत्संगी ने वृक्षारोपण के महत्व को रेखांकित करते हुए पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे रोपे गए पौधों की निरंतर देखभाल कर उन्हें सजीव स्मृति के रूप में संरक्षित रखें। उनके प्रेरणास्पद शब्दों ने सभी उपस्थितजनों में पर्यावरणीय चेतना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और अधिक प्रबल किया।

प्राचार्य ,विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन न केवल एक पर्यावरणीय पहल के रूप में, बल्कि मातृ-सम्मान और प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक प्रभावशाली कदम के रूप में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *