आयुष्मान आरोग्य मंदिर सेलूद में नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन

पाटन। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग डॉ. मनोज दानी के आदेशानुसार एवं खंड चिकित्सा अधिकारी पाटन डॉ.भुवनेश्वर कठौतिया के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत
आयुष्मान आरोग्य मंदिर सेलूद में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया जहां पर नेत्र सहायक अधिकारी योग्या बंडी के द्वारा 43 मरीजो का नेत्र जांच के साथ साथ बीपी शुगर का भी जांच किया गया जिसमें 5 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु जिला चिकित्सालय दुर्ग के लिये चिन्हित किये गए जिनका प्रारंभिक सभी जांच किये गए तथा 10 मरीज आंखों के अन्य संक्रमण तथा विटामिन ए की कमी तथा 18 मरीज रिफ्रैक्टिव एरर के पाए गए सभी मरीजो को नेत्र सहायक अधिकारी योग्या बंडी द्वारा उचित जांच एवं परामर्श दिया गया एवं सभी मरीजों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही अच्छे सेहत एवं अंधत्व से बचाव के लिए गाजर ,पपीता ,पालक ,मुनगा भाजी एवं अन्य हरि पत्तेदार सब्जियों  तथा संतुलित आहार को प्रतिदिन अपने  भोजन में शामिल करने आवश्यक स्वास्थ्य शिक्षा दिया गया । इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से आरएचओ वंदना चौधरी,सुपरवाइजर ए.देशलहरे एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *