प्रांतीय आह्वान पर 16 जुलाई को कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन तहसील शाखा पाटन द्वारा रैली निकालकर सौंपेंगे ज्ञापन

पाटन। कर्मचारी अधिकारी फेडरेश तहसील शाखा पाटन के पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को जनपद सभाकक्ष पाटन में आयोजित किया गया जिसमे छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर दिनांक 16 जुलाई को “मोदी की गारंटी लागू करो” सहित लंबित मांगो के समर्थन में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन तहसील शाखा पाटन द्वारा प्रदर्शन/रैली निकालकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पाटन को दोपहर 2:00 बजे ज्ञापन दिया जाएगा जिसमे फेडरेशन से सम्बद्ध सभी विभागों के कर्मचारी अधिकारी सम्मिलित होंगे उक्त अवसर पर टिकेन्द्र वर्मा संरक्षक, महेन्द्र कुमार साहू संयोजक, रामसेवक वर्मा प्रमुख सलाहकार, सी एल भूआर्य प्रमुख सलाहकार, गिरधर वर्मा कोषाध्यक्ष,वरुण कुमार साहू, कन्हैया लाल मन्नाडे,प्रदीप चन्द्राकर, विक्रम ठाकुर,नीलमणी वर्मा,जितेश कुमार वर्मा,बिहारी लाल साहू, युगल ठाकुर,राहुल साहू सहित पदाधिकारीगण व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *