पाटन। अमलेश्वर थाना अंतर्गत ग्राम झीट में कल 14 जुलाई को गांव के मुख्य चौक के पास दिन दहाड़े अपने चचेरा भाई के सिर में प्राण घातक हमला करने वाले आरोपी अनीश खान ने आज थाने में आत्मसर्पण कर दिया है। अमलेश्वर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है।
हमले में घायल इकबाल खान की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज मेकाहारा अस्पताल रायपुर में चल रहा है। घटना के बाद से गांव में दहसत है।
