सर्व ब्राह्मण समाज युवा एवं महिला मंच का पुनर्गठन

राजिम, सर्व ब्राह्मण समाज युवा मंच गरियाबंद जिला एवं राजिम नगर का पुनर्गठन किया गया।राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा की अध्यक्षता, मंच के राष्ट्रीय संगठन सचिव तनु मिश्रा, प्रदेश सचिव छाया राही शर्मा तथा सीमा शर्मा व जिला अध्यक्ष किरण तिवारी की उपस्थिति में स्थानीय गेस्ट हाउस में बैठक आहूत की गई।

सर्वसम्मति से सुश्री छाया राही शर्मा को महिला मंच के राष्ट्रीय सचिव के पद पर घोषित किया गया।

युवा मंच के जिला अध्यक्ष जय शर्मा तथा नगर अध्यक्ष श्रेयांश शर्मा चुने गए।

जिला उपाध्यक्ष दिव्यांश शर्मा, सचिव आयुष शर्मा, कोषाध्यक्ष आयुष तिवारी, सह कोषाध्यक्ष गौतम शर्मा, मीडिया प्रभारी चंदन पांडे, सास्कृतिक प्रमुख संस्कार मिश्रा,

नगर सचिव अभय शर्मा, सचिव वैभव आदित्य दुबे चुने गए।

युवा मंच में प्रदेश सचिव के पद पर आयुष रंजन तिवारी, प्रदेश प्रचार सचिव के पद पर लोकेश शर्मा’ प्रदेश संगठन सचिव वेदांत शर्मा का चयन हुआ। महिला मंच के जिला महासचिव ईश्वरी शर्मा चुने गए।

उक्त अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा- नारी शक्ति और युवा शक्ति देश व समाज के इतिहास को बदलने की ताकत रखते हैं। देश को संस्कारवान बनाने, संस्कृति की रक्षा करने तथा विकास को गति देने के प्रयास में ब्राह्मण समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। देश को आगे बढ़ाने में सदैव मुख्य धारा रहे हैं। समाज मजबूत रहेगा तो देश समृद्ध रहेगा, इसलिए समाज को सशक्त बनाने में पूरी ताकत के साथ जुट जाएं।

महिला मंच राष्ट्रीय सचिव छाया राही शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर महिलाओं को संगठित करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगी। राष्ट्रीय संगठन सचिव तनु मिश्रा ने नारी शक्ति व युवा शक्ति को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए आश्वस्त किया। जनपद सदस्य व प्रदेश सचिव सीमा शर्मा ने संगठित समाज की शक्ति का बोध कराया। सामाजिक शक्ति को जितना बढ़ाएंगे उतना ही इसका लाभ भावी पीढ़ी को होगा।

महिला मंच जिला अध्यक्ष किरण तिवारी ने शीघ्र ही जिले का दौरा कर कार्यकारिणी गठन एवं जिला स्तरीय आयोजन करने की बात कही।

संचालन जय शर्मा एवं प्रतिभा शर्मा तथा आभार योगिता शर्मा एवं लता दुबे ने किया। बैठक में गरियाबंद जिला के विविध क्षेत्रों से समाज के पदाधिकारी व सदस्य गण उपस्थित रह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *