रायपुर। रायपुर जिला लोधी क्षत्रिय समाज के द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह 13 जुलाई को लोधी भवन काँपा पंडरी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, विशिष्ट अतिथि सुरेश सिंगौर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ युवा लोधी समाज एवं आमंत्रित अतिथि के रूप में कृष्ण कुमार सिंगौर महामंत्री, विष्णु लोधी प्रदेश कोषाध्यक्ष, जमुना प्रसाद वर्मा अध्यक्ष बिलासपुर लोधी समाज, चंद्र प्रकाश राजपूत सर्किल अध्यक्ष मारो नवागढ़, मोहन उपारकर संरक्षक, बंधु जंघेल संगठन सचिव, उधो जंघेल भिलाई, हीरा वर्मा,भगवती जंघेल, रूपसिंह जंघेल सहित अन्य थे।
शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में रायपुर जिला के 6 सर्किलों के नवनिर्वाचित महिला / पुरूष पदाधिकारियों को एक साथ शपथ ग्रहण करवाया गया, जिसमें पहाड़ी लोधी पारा, रामनगर, गोगांव, उरला अछोली, स्टेशन लोधिपारा, कांपा लोधी पारा थे। तत्पश्चात रायपुर जिला के केंद्रीय कमेटी के निर्वाचित जिलाध्यक्ष तेजशंकर जंघेल, उपाध्यक्ष श्रवण जंघेल, महासचिव दीपक जंघेल, कोषाध्यक्ष प्रकाश जंघेल, संयुक्त सचिव महेन्द्र जंघेल एवं महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती पूजा जंघेल, उपाध्यक्ष श्रीमती पम्पा चंदेल, सचिव श्रीमती राजेश्वरी जंघेल, कोषाध्यक्ष श्रीमती जाम बाई जंघेल, और संयुक्त सचिव श्रीमती चंद्रप्रभा जंघेल को शपथ प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के द्वारा दिलाया गया।
प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के द्वारा अध्यक्ष उद्बोधन के दौरान रायपुर जिला लोधी समाज के निवर्तमान अध्यक्ष अधीन जंघेल को उनकी कर्मठता और सामाजिक सेवा भावना को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ लोधी समाज का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के द्वारा सभी नवनिर्वाचित सर्किल व जिला पदाधिकारियों तथा नवनर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष को सफल कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। यह जानकारी महासचिव दीपक जंघेल रायपुर लोधी क्षत्रिय समाज ने दी।
