स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में कुम्हारी नगरपालिका को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार।

-विक्रम शाह ठाकुर

कुम्हारी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई है। बता दें कि राज्य के 7 नगरीय निकायों का चयन स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किया गया है। जिसमे कुम्हारी नगरपालिका परिषद का नाम उल्लेखनीय है। चयनित सभी निकायों को आगामी 17 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में कुम्हारी नगरपालिका को 20 हजार से 50 हजार के आबादी वाले शहरों की श्रेणी में पुरस्कृत किया जाएगा।

इस अवसर पर केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल तथा केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू भी उपस्थित रहेंगे।

पुरस्कार लेने के लिए नगरपालिका परिषद कुम्हारी की अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नेतराम चन्द्राकर सहित दो अन्य अधिकारी शीघ्र दिल्ली हेतु रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *