जितेंद्र वर्मा ने किया साहू समाज का अपमान समाज ने की कड़ी निंदा

पाटन। तहसील साहू संघ पाटन द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू का आज दिनांक 12 जुलाई को जन्मदिन है। जिसे बधाई संदेश देने के लिए पाटन तहसील के विभिन्न ग्राम में स्थित बोर्ड में फ्लैक्स लगवाकर बधाई संदेश प्रेषित किया गया था। ग्राम सेलूद के बजरंग चौक में भी तहसील साहू संघ पाटन द्वारा फ्लैक्स लगवाया गया जिस बोर्ड पर जितेंद्र वर्मा द्वारा कांवर यात्रा का फ्लैक्स लगवा दिया गया है।

तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष दिनेश साहू एवं समस्त तहसील पदाधिकारियों ने कहा कांवर यात्रा 28 जुलाई को है तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष का जन्मदिन आज 12 जुलाई को है। सेलूद में जिस जगह पर फ्लैक्स लगवाया गया है उसी स्थान पर और भी बोर्ड है उसमें भी कांवर यात्रा का फ्लैक्स लगवा सकते थे। लेकिन कांवर यात्रा के संयोजक जितेंद्र वर्मा ने समाज का अपमान करते हुए तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष के जन्मदिन की बधाई वाला फ्लेक्स के ऊपर ही अपना फ्लेक्स लगाकर साहू समाज का अपमान किया है जिसका तहसील साहू संघ पाटन कड़ी निंदा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *