छग प्रदेश साहू संघ की आमसभा सम्पन्न…नियमावली संशोधन के बाद होगी प्रदेश में सामाजिक चुनाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ एकीकृत नियमावली संशोधन एवं संचालन समिति द्वारा शुक्रवार को राजधानी रायपुर टिकरापारा स्थित भामाशाह छात्रावास में आयोजित आमसभा केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू, पूर्व सांसद चुन्नी लाल साहू,पूर्व विधायक डॉ.सियाराम साहू, पूर्व विधायक लेखराम साहू, हस्तशिल्प बोर्ड पूर्व अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विपिन साहू ,पूर्व विधायक बीरेंद्र साहू,पूर्व विधायक छन्नी साहू सहित अन्य की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

संयोजक डॉ नीरेंद्र साव ने समाजिक एकीकृत नियमावली का वाचन किया उपस्थित सामाजिक जनों ने ताली बजाकर अनुमोदन किया। आमसभा में उपस्थित प्रदेश के विभिन्न जिलों से उपस्थित सामाजिकजनों ने बारी बारी से अपना सुझाव रखा। सभी सुझावों को लिपिबद्ध किया गया। आमंत्रित सुझाव का छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ एकीकृत नियमावली संशोधन एवं संचालन समिति द्वारा विचार के बाद एकीकृत नियमावली पारित एवं प्रदेश के सभी स्थानीय इकाई, परिक्षेत्र, तहसील ,जिला एवं प्रदेश साहू संघ का चुनाव सम्पन्न किया जाएगा। मंच संचालन दीपक ताराचंद साहू ने किया।

मौके पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष खिलावन साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, पाटन तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रिका साहू, खेमलाल साहू,धनराज साहू, किशन हिरवानी, हरिशंकर साहू, भिलाई 3 तहसील अध्यक्ष चंद्रभूषण साहू, सत्यप्रकाश साहू,श्रीमती राजेश्वरी साहू,भीखम साहू, श्रीमती तुलसी साहू,पंचराम साहू, प्रेमलाल साहू, प्रवीण साहू, शांतनु साहू, ओमप्रकाश साहू, दीपक साहू, शिवराम साहू, रामाधार साहू, दयादास साहू एवं बस्तर,सुकमा,बीजापुर,दुर्ग, रायपुर,गरियाबंद, महासमुंद ,बलौदाबाजार,राजनांदगांव,कवर्धा,बालोद,मुंगेली, कांकेर सहित अन्य जिला के सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *