विचक्षण जैन विद्यापीठ में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का भव्य आयोजन संम्पन्न

-विक्रम शाह ठाकुर

कुम्हारी। स्थानीय विचक्षण जैन विद्यापीठ में विद्यार्थियों के नेतृत्व कौशल को प्रोत्साहित करने हेतु इन्वेस्टिचर सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ए. पी. सिंह तथा ‘लाइफ एजुकेयर’ के संचालन प्रमुख वेंकटेश अय्यर की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। तत्पश्चात छात्र प्रतिनिधि मंडल का औपचारिक चयन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। समारोह में हेड गर्ल के रूप में देशना पगारिया और हेड बॉय के रूप में भाव्य जैन का चयन किया गया। दोनों ने ईमानदारी, सेवा, नेतृत्व और कर्तव्य के प्रति निष्ठा की शपथ ली।
वेंकटेश अय्यर ने अपने उद्बोधन में कहा कि – “एक सच्चा नेता वह होता है जो पहले स्वयं को अनुशासित करता है और फिर दूसरों को प्रेरित करता है।” उन्होंने विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य ए. पी. सिंह ने सभी चयनित छात्र नेताओं को बधाई देते हुए कहा कि – “यह अवसर केवल एक पद नहीं, बल्कि उत्तरदायित्व निभाने के लिए है। आप सभी विद्यालय का गौरव बढ़ाएँ।”
अंत में सभी गणमान्य अतिथियों एवं शिक्षकों ने छात्र नेताओं को शुभकामनाएं दी साथ ही प्राचार्य ए. पी. सिंह ने विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *