-विक्रम शाह ठाकुर
कुम्हारी। भारतीय जनता पार्टी कुम्हारी मंडल के द्वारा गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत गुरुओं का सम्मान किया गया जिसमे कुम्हारी पीएम श्री सेजेस स्वामी आत्मानंद स्कूल की प्राचार्या व्याख्याता श्रीमती लता रघु कुमार, भागवताचार्य पंडित गुमान धर दीवान, कुम्हारी निवासी और राष्ट्रीय भागवताचार्य नारायण वैष्णव जजगीरी एवं कुम्हारी टर्मिनेटर क्रिकेट अकादमी के कोच शबाब कुरैशी शामिल हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के प्रभारी अध्यक्ष पी एन दुबे , वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश पाण्डेय, अशोक दीवान, मनोज वर्मा , गोल्डी गोस्वामी किसान नेता,रामाधार शर्मा, रामकुमार सोनी, दीपक चतुर्वेदी, पार्षद उमाकांत साहू एवं मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिन्हा उपस्थित थे।
