संस्कार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी खेल प्रतिभा,क्रिकेट योगा में जिला स्तर पर हुआ चयन

  • तीरंदाजी में रचा नया इतिहास संभाग स्तर पर करेंगे प्रदर्शन

पाटन।संस्कार पब्लिक स्कूल आमालोरी, गाड़ाडीह के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि प्रतिभा, परिश्रम और अनुशासन के बल पर हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।
गुरुवार को आयोजित स्कूल गेम्स ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों का जिला स्तरीय हेतु चयन हुआ: आयुष कुमार यदु, जिज्ञांसु कुमार यदु, कुणाल कुमार वर्मा, जय चंद्राकर ,पुष्कल चंद्राकर, निधीश देवांगन, करण साहू एवं साकेत मोवार्स।

स्कूल गेम्स ब्लॉक स्तरीय योगा प्रतियोगिता में विद्यालय ने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज की है। कुमकुम वर्मा,कुणाल वर्मा एवं पुष्कल चंद्राकर का जिला स्तरीय योगा प्रतियोगिता में चयन हुआ।

स्कूल गेम्स जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भी विद्यालय ने अपनी सराहनीय उपस्थिति दर्ज करवाई है।
तेजल वर्मा, पूर्वा चंद्राकर, राशि चंद्राकर, राघवेन्द्र यदु एवं मुरली सिंह राजपूत का संभागीय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ है।

प्राचार्या श्रीमती अर्चना शुक्ला ने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण तथा समस्त विद्यालय परिवार की ओर से सभी चयनित प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि यह विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व एवं सम्मान का क्षण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *