पाटन। उतई थाना अंतर्गत ग्राम चुनकट्टा के बाजार चौक में लगे बोर्ड मे बने बाबा गुरु घासीदास जी के चित्र कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा आपत्ति जनक कुकृत्य किया गया है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्यक्त किया है।
ग्रामीणों ने बताया कि बाजार चौक मे दिन और रात को शराबियों का अड्डा बना रहता जिससे इस तरह की घटनाएं हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर सरपंच रोशनी सोनू राय ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बाबा गुरु घासीदास जी के चित्र पर कालिख पोत कर कुकृत्य करने वाले के खिलाफ कड़ी कारवाही करने की मांग की है। सरपंच रोशनी राय ने कहा कि जो भी असामाजिक तत्व द्वारा यह काम किया है बहुत ही निंदनीय है उस व्यक्ति ने जिस स्थिति में यह कार्य किया है। वह सतनामी समाज के साथ साथ पूरे मानव समाज के लिए अपमान जनक बात ह। उस व्यक्ति ने बहुत बड़ा अपराध किया है। घटना की लिखित सूचना थाने में देने के बाद मौके पर थाना प्रभारी भी पहुंचे।
