दुर्ग/ जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 11 जुलाई को जिला पंचायत के सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे आयोजित की गई है। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य पालन, कृषि, स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, शिक्षा विभाग के कार्याे की समीक्षा की जाएगी।
सामान्य सभा की बैठक में आज एक बार फिर से किसानों को खेती के लिए खाद की समस्या को लेकर कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्य सदन में चर्चा कर सकते है। गौरतलब हो कि पिछले माह सभी सोसायटियों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा खाद की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन भी किया गया था। इसी तरह शिक्षा विभाग द्वारा युक्तियुक्तकरण के बाद कई स्कूल बन्द होने के कगार पर है इसको लेकर कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्य सवाल उठा सकते है।
ःः000ःः
