पाटन। ग्राम पंचायत देवादा सरपंच श्रीमती लक्ष्मी नीलू वर्मा ने सुपुत्री श्रेया वर्मा की जन्मदिन पर सरपंच श्रीमती वर्मा एवं परिवार ने शासकीय प्रथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला देवादा के बच्चों को न्योता भोज करवाया कर जन्मदिन मनाया।
अवसर पर सरपंच लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि शासन द्वारा महत्वाकांक्षी योजना न्योता भोज योजना चलाई जा रही है जो की बहुत अच्छा योजना है आजकल हम अपने बच्चों के जन्मदिन पर बहुत सारे व्यर्थ में पैसे खर्च कर देते हैं किंतु इस योजना के तहत हम कम पैसे में ही सारे स्कूल के बच्चों को सामूहिक भोज करवा सकते हैं और पुण्य प्राप्त कर सकते है।
नीलू वर्मा ने कहा यह हम सभी के लिए अच्छा अवसर है स्वेच्छा से कोई भी अपने ख़ुशी के पल को सामूहिक रूप से न्योता भोज करवा कर पुण्य के भागी बन सकते है। इससे बच्चों को भी पौष्टिक भोजन मिल जाता है।
मौके पर मुख्य रूप से सरपंच लक्ष्मी वर्मा, फुंडा सोसायटी प्राधिकृत अधिकारी, नीलू वर्मा, राजेंद्र वर्मा, नीता वर्मा, रिशु वर्मा,सौम्य वर्मा,श्रेजल,सार्थक, श्रेयांश वर्मा एवं स्कूल स्टॉप सहित परिजन उपस्थित थे।
