
पाटन, नगर पंचायत अंतर्गत अखरा वार्ड के पी एम श्री स्कूल में पालकों ने शिक्षकों के मांग को लेकर लगातार बरसते पानी में स्कूल के मुख्य द्वार में ताला लगाकर बाहर खड़े है स्कूल के शिक्षक एवं बच्चे भी बाहर बरसते पानी में खड़े है ,,बच्चों के परेशानी को देखकर समीप स्थित देवांगन भवन में ठहराया गया हैप्राप्त जानकारी के अनुसार पी एम प्राथमिक शाला अखरा पाटन में एक से पांचवीं तक कक्षा में दर्ज संख्या 166 है पर युक्ति युक्त कारण में शिक्षक देवेंद्र कुमार साहू को पी एम स्कूल से अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया है शिक्षक की कमी को लेकर शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने कलेक्टर जन दर्शन एवं शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को ज्ञापन देकर शिक्षक की मांग कर चुके है लेकिन आज तक केवल आश्वाशन ही मिला है शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राम नाथ साहु ने कहा कि जहां केंद्र सरकार की योजना में पी एम श्री स्कूल को शिक्षा के लिए प्राथमिकता दी जा रही है तो उल्टा दुर्ग जिले के शिक्षा अधिकारी पी एम श्री स्कूल के साथ दोयम दर्जा का व्यवहार कर रहे है समिति के सदस्य ने कहा कि शिक्षक के मिलते तक आंदोलन जारी रहेगा अखरा पी एम स्कूल के शिक्षा स्तर को देखते हुए आसपास गांव के पालक भी अपने बच्चों को इस स्कूल में दाखिला दे रहे है आंदोलन के समय मुख्य रूप से शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर चढ़िया,मिडिल स्कूल अध्यक्ष योगेश्वर वर्मा पालक समिति अध्यक्ष रामनाथ साहू, उपाध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर, माणिक निषाद गंगा राम निषाद,,गावस्कर देवांगन , कृष्णा चंद्राकर, श्रीमती हस्ती साहु, श्रीमती मधु ठाकुर, के अलावा पंदर बठेना, तुलसी देमांर,पाटन अटारी के पालक उपस्थित रहे
