पौधरोपण के साथ उसकी सुरक्षा भी जरूरी है-रोशनी राय

  • पर्यावरण संरक्षण के लिए चुनकट्टा में किया गया पौधरोपण

पाटन। ग्राम चुनकटटा में जय अंबे मिनरल्स एवं पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा अलग अलग किस्म के 50 नाग पौधा रोपण किया गया। जिसमें कदम, गुलमोहर, बदाम, आंवाला, आम, नीम, जामुन के वृक्ष लगाए।
सरपंच श्रीमती रोशनी सोनु राय ने कहा कि हमारे बेहतर कल के लिए पौधरोपण करना जरूरी है। साथ ही उसकी सुरक्षा करना भी हम सबका दायित्व है। पेड़ पौधों की कटाई के कारण पर्यावरण दूषित हो रहा है। प्रत्येक नागरिक को पेड़ लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए।
मौके पर सरपंच श्रीमती रोशनी सोनू राय, प्रहलाद रूंगटा, रेखा रूंगटा, मंयक रूंगटा, छत्रपाल सिंह राजपूत, रीना मानिकपुरी, माया जोशी, धनेश्वरी साहू, ग्रामीण पुरन ठाकुर, सोनू राय, नरसिंग साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *