रायपुर,, पंडित रविशंकर शुक्ल वि वि के कर्मचारी संघ के पूर्व सचिव एवं वर्तमान में छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि आचार्य सरयूकांत झा के अनुज उमाकांत झा के सुपुत्र नवनीत झा ने 175 बार रक्तदान करते हुए राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाये आप के द्वारा हर बार रेड क्रॉस सोसायटी के माध्यम से ही हर चार चार माह में रक्तदान करते आ रहे हैं और एक एक जीवन के साथ साथ कई जीवन को बचाने का पुण्य कार्य करने वीणा उठाया है श्री झा ने कश्मीर के शब्बीर खान 174 बार रक्तदान करके राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले को पीछे छोड़ते हुए अपना नया रक्तदान का राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया है, नवनीत झा रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के निवास स्थान में ब्लड डोनेट किये

सांसद बृज मोहन अग्रवाल ने कहा कि हर ब्यक्ति को ब्लड डोनेट करने की अपील की , नवनीत झा ने बृज मोहन के हाथों सम्मानित होकर अपने आप को गौरान्वित महसूस करते हैं i
नवनीत झा ने बताया कि रक्तदान की प्रेरणा माताश्री श्रीमती स्नेहलता झा , पिताश्री स्वर्गीय उमाकांत झा और उनके ताऊ आचार्य सरयूकांत झा एवं उनकी धर्मपत्नी डा कल्पना झा जो कि देवेंद्र नगर महिला महाविद्यालय रायपुर में वरिष्ठ प्राध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं आप सभी की निरंतर प्रेरणा मिलती रही हैं l

रक्तदान करने पर जो शुकुन, संतोष मिलता है साथ ही रक्त लेने वाले परिवारों का जो आशीर्वाद मुझे मिला मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूँ इसकी अनुभूति दूसरे को कभी भी नहीं मिल सकता
नवनीत झा के द्वारा 175 बार रक्तदान करते हुए राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाये जाने पर मैथिल ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष विजय कुमार झा सचिव भवेश पंकज झा और कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र ने समाज की ओर से बधाई दी l
