पाटन ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुर्मीगुंडरा मे प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त जारी नहीं किये जाने की वजह से वृद्ध महिला समारीन बाई मंडलेश कर्ज के बोझ तले दब कर काफी परेशान है। वृद्ध महिला ने समाजजिक नेता युगल आडिल को अपनी सारी समस्या बताई युगळ आडिल के साथ जनपद कार्यालय पहुंचकर समारीन बाई मंडलेश ने जनपद पंचायत पाटन के मुख्यकार्यपालन अधिकारी पठारे अभिजीत बबन को ज्ञापन देते हुए बताया की मेरे पति सिया राम मंडलेश के नाम से आवास स्वीकृत हुआ था जिसकी पहली किस्त जनवरी 2025 मे जारी किया गया। इसी बीच मेरे पति की मृत्यु हों जाने की वजह से खाता बदलने की बात कहकर विभाग द्वारा मेरा खाता नंबर, आधार, पति का मृत्यु प्रमाण पत्र के अलावा अन्य दस्तावेज मंगाया गया जिनको मैंने सरपंच के हाथों विभाग भिजवा दिया लेकिन आज पुरे पांच माह बीत जाने के बावजूद मेरा दूसरा किस्त जारी नहीं हुआ। कर्ज लेकर मैने छत की ढ़लाई पूरी की कर्ज नहीं पटा पाने की वजह से मेरा बाकी का कच्चा घर या खेत बेचने की स्थिति निर्मित हो गई है। मै अकेली रहती हु मेरा पालन पोषण करने वाला कोई नहीं है। समारीन मंडलेश ने अपनी पीड़ा जनपद पंचायत पाटन के मुख्यकार्यपालन अधिकारी को बताते हुए कहा की मेरी दूसरी किस्त जल्द जारी नहीं होने पर आत्महत्या जैसे कदम उठाने की नौबत आ सकती है जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होंगी
