अतरमरा में सहायक शिक्षक को हटाने जनदर्शन एवं जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन

खबर हेमंत तिवारी….
पाण्डुका/पांडुका अंचल के ग्राम पंचायत अतरमरा में सहायक शिक्षा चिरंजीवी साहू, एल बी,हटाने के लिए ग्राम समिति के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम साहू ,पूर्व उपसरपंच गंगा प्रसाद तिवारी वा जगत राम साहू में बीते माह 10 जून और 24 जून को कलेक्टर जनदर्शन और जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया है ।अपने ज्ञापन में ग्रामीण बताया है कि सहायक शिक्षक चिरंजीव कुमार साहू , एल बी, पढ़ाई छोड़ बीच-बीच में कहीं भी चला जाता है जिससे बच्चों के भविष्य के ऊपर पालकों को काफी चिंता हो रही है। साथ ही इसका कार्य व्यवहार भी ठीक नहीं रहता ।वा ग्राम के अन्य कार्यों में संलग्न रहता है।जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रहा है। जिससे विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। शिकायत कर्ताओं ने यह बताया कि इस शिक्षक का पिता ग्राम विकास समिति का अध्यक्ष है।जिस वजह से स्कूल मे प्राथना होने के बाद स्कूल में नजर नहीं आता गांव में घूमते रहता है। स्कूल में अपना उपस्थित देकर इधर उधर घूमना और ग्राम के अन्य कार्यों में जायदा दिलचस्पी दिखाना, यही कार्य करता है।स्कूल की छुट्टी नहीं हुआ रहता अपना पहले से निकल जाता है।

।इससे पहले भी लगभग 4 साल पहले शिकायत हुआ था।पर शिक्षा विभाग के अधिकारीयो ने कोई कार्यवाही नहीं की।यह गांव का स्थानीय निवासी है और लगभग 12 सालों से एक जगह प्राथमिक शाला अतरमरा में पदस्थ है। इन कारणों से इसका मनमानी चलता है। इसलिए इस बार फिर शिकायत किए हैं अगर यहां जिला में कोई कार्रवाई नहीं होगा तो हम लोग आगे इसकी शिकायत उच्च कार्यालय में करेंगे। तथा विभागीय मंत्री को भी इस शिक्षक को हटाने के लिए भी आवेदन करेंगे वही इस मामले की जांच के लिए टीम का गठन जिला प्रशासन के द्वारा किया गया था जिसमें तीन सदस्य जांच टीम जिसमें प्रिंसिपल पांडुका वाय आर साहू , बालमुकुंद ठाकुर प्रधान पाठक पोंड, सहित संकुल समन्वयक डी पी द्विवेदी को दिया गया था जो दो दिन तक स्कूल में जाकर जांच किए और पूरे स्टाफ सहित शिकायतकर्ता एवं का बयान लिए पर ग्राम पंचायत अतरमरा में जनता के चुने हुए कुछ जनप्रतिनिधियो द्वारा आम जनता की परवाह किए बगैर इस शिक्षक को यथावत रखने के लिए दौड़ धूप में लगे हैं।

जबकि गांव में इस शिक्षक को लेकर विरोध की स्थिति बन रहा है तो वहीं कई पालक सामने नहीं आ रहे हैं ।और दबी जुबान इस शिक्षक को हटाने की बात कह रहे हैं। अब देखना होगा कि क्या एक शिक्षक को बचाने के लिए क्षेत्र सहित ग्राम के जनप्रतिनिधियो द्वारा आम जनता को नजरअंदाज कर दिया जाएगा या आम जनता की मांग पर इस शिक्षक को हटाया जाएगा। फैसला जांच टिम की रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।पर सूत्रों की माने को इस शिक्षक को हटाने के लिए कुछ लोग भिड़े हुए है जो पर्दा के पीछे से पूरा खेल कर रहे हैं और सामने नहीं आ कर अपना उल्लू सीधा करने में लगा हुआ है।
,,,,,वही इस बारे में शिक्षक ,एल बी,चिरंजीवी साहू से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि,, मैं दिव्यांग शिक्षक हूं और मुझे बेवजह ये लोग परेशान कर रहे हैं जबकि पालकों में मुझे लेकर कोई शिकायत नहीं है मेरा कार्य अच्छा है। यह सब जानते हैं। मेरे ऊपर लगाए सारे आरोप झूठे हैं।
,,,जांच टिम के जांच करता अधिकारी प्रिंसिपल ,वाय आर साहू ने बताया कि ,शिकायत का जांच किया गया है शिकायतकर्ताओं सहित पूरे स्टॉक का भी बयान लिया गया है ।जांच रिपोर्ट उच्च कार्यालय को सौंप देंगे ।बाकी कार्यवाही का वही लोग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *