7जुलाई को दुर्ग में पंचायत सचिव पदस्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन

दुर्ग। जिला पंचायत सचिव संघ दुर्ग द्वारा पंचायत सचिव पदस्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन 07 जुलाई 2025 को स्वामी विवेकानंद सभागार जेल चौक पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित किया गया है।

जिसमें कार्यक्रम के प्रथम सत्र सुबह 11.00 बजे से आयोजित है जिसके मुख्य अतिथि अभिजीत सिंह (भा.प्र.से.) जिलाधीश, जिला-दुर्ग,अध्यक्षता बजरंग दुबे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग,विशिष्ट अतिथि हरिवंश सिंह मिरी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दुर्ग, पठारे अभिजीत बबन (भा.प्र.से.) मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज.पं. पाटन, रुपेश पाण्डेय मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज.पं.दुर्ग, किरण कुमार कौशिक मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज.पं. धमधा, जागेन्द्र साहू मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ज.पं. पाटन होंगे।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र कार्यक्रम दोपहर 2.00 बजे से आयोजित होगी जिसके मुख्य अतिथि श्रीमती सरस्वती बंजारे अध्यक्ष जि.पं. दुर्ग,अध्यक्षता पवन शर्मा उपाध्यक्ष जि.पं दुर्ग,विशिष्ट अतिथि सुरेन्द्र कौशिक अध्यक्ष भा.ज.पा. दुर्ग, जितेन्द्र वर्मा निवर्तमान अध्यक्ष भा.ज.पा.दुर्ग,श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन अध्यक्ष ज.पं. दुर्ग, श्रीमती कीर्ति नायक जी अध्यक्ष ज.पं. पाटन, लिमन साहू अध्यक्ष ज.पं. धमधा की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *